उत्तरकाशी।
उत्तरकाशी में उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन की जनपद कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें बलवेन्द्र सिंह राणा अध्यक्ष एवं कुलदीप सिंह सौमाडी महामंत्री चुने गए।

जिला मुख्यालय पर द्विवार्षिक अधिवेशन प्रदेश अध्यक्ष भारती जुयाल व प्रदेश प्रभारी गिरीश उनियाल की देखरेख में आयोजित किया गया। अधिवेशन में जनपद के कुल 128 नर्सिंग अधिकारियों ने प्रतिभाग कर किया, जिमसें 102 नर्सिंग अधिकारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर बलवेंद्र सिंह राणा ने 51 मत हासिल कर विजयी घोषित हुए। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी आशा भारद्वाज को हराया। महामंत्री पद पर कुलदीप सिंह सौमाडी ने 70 मत हासिल कर जीत हासिल की। सौमाडी ने अपनी प्रतिद्वंदी कुसुम असवाल का हराया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर रमा चौहान निर्विरोध निर्वाचित हुई। इसके बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनियता की शपथ लेकर संगठित होने का आह्वान किया। इस मौके पर उत्तराँचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष अजय रावत महामंत्री, रामगोपाल पंवार व कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र पंवार मतदान अधिकारी की भूमिका निभाई। इस मौके पर अयुष संगठन के प्रदेश महामंत्री विजयपाल पयाल, पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के अध्यक्ष जयप्रकश बिजल्वाण, भूपेंद्र बिष्ट मतगणना अधिकारी के रुप में भूमिका निभाई।


0 Comments