उत्तरकाशी।
बड़कोट तहसील के कोटी ठकराल में एक दो मंजिला भवन में भीषण आग लग गई आग में तीन माह की बच्ची की जिंदा जलने से मौत हो गई ,भीषण आग की घटना रविवार देर रात की है।

जानकारी के अनुसार कोटी ठकराल के लसरी नामे तोक में शैलेंद्र चौहान पुत्र गोबर सिंह के दो मंजिला भवन में भीषण लग गई, देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई की पूरा भवन अपनी आगोश में ले लिया, भीषण आग की घटना में नेपाली मूल के मनू की तीन माह की पुत्री रिया की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं आग से घर में रखा खाद्यान्न, बिस्तर, सहित अन्य छोटा बड़ा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आप देख सकते हैं किस तरह भवन भीषण आग की चपेट में है।


0 Comments