उत्तरकाशी।
भटवाड़ी के सिल्ला गांव में एक गौशाला में आग लगने से छह मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। राजस्व उप निरीक्षक भेलाटिपरी ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है।

शुक्रवार सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर भटवाड़ी के सिल्ला गांव में शैलेंद्र सिंह की गौशाला में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी, उसमें बंधी 1 भैंस, 3 बैल, 1 गाय और 1 बछड़े की जिंदा जलने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।


0 Comments