19 अप्रैल को खोले जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट, धाम में गैर सनातनी के प्रवेश पर लगाई जाएगी रोक

by | Mar 19, 2026 | अंतरराष्ट्रीय, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, राज्य, स्वास्थ्य

– श्री पांच मंदिर समिति ने नवरात्र के पहले दिन कपाट उद्घाटन का शुभ मुहुर्त ​तय किया

उत्तरकाशी।

श्री पांच मंदिर समिति ने गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन का शुभ मुहुर्त तय कर दिया है। आगामी 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट की शुभ बेला पर खोले जाएंगे मंदिर के कपाट।

समिति ने यह शुभ मुहुर्त नवरात्र के पहले दिन गुरुवार दोपहर 12 बजे तय किया। 18 अप्रैल को गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगा जी भोगमूर्ति विग्रह डोली सेना बैंड और ढ़ोल दमाऊ के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। रात्रि विश्राम भैरव घाटी के भैरव मंदिर में करेंगी। उसके बाद 19 अप्रैल सुबह सात बजे गंगोत्री धाम के लिए पैदल रवाना होगी। उसके बाद अक्षय तृतीया पर विधि विधान के साथ धाम के कपाट छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे। समिति के उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान इस वर्ष मंदिर परिसर में गैर सनातनी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!