अस्थाई झील का पानी स्कूल,होटल व आवासीय भवनों में घुसा,प्रशासन ने खाली करवाए,झील बनने से घाटी के नीचले क्षेत्रों के लिए खतरा

by | Aug 21, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, देश, देहरादून, समाचार

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
August 21, 2025

खुले मौसम के बावजूद भी कुपड़ा खड्ड में मलबा और बोल्डर आने के कारण उसने यमुना नदी का प्रवाह रोक दिया

उत्तरकाशी।

स्यानाचट्टी में स्कूल, पुल, होटल व आवासीय भवनो में अस्थाई झील का पानी घुस गया है, अस्थाई झील बनने घाटी के नीचले क्षेत्रों के लिए बड़ खतरा बढ़ गया है।

स्यानाचट्टी के समीप खुले मौसम के बावजूद भी कुपड़ा खड्ड में मलबा और बोल्डर आने के कारण उसने यमुना नदी का प्रवाह रोक दिया है। इस कारण वहां पर पूर्व में बनी झील का जलस्तर बढ़ने के कारण आसपास के भवनों, दुकानों, होटलों और स्कूलों में पानी घुस गया है। यमुनोत्री हाईवे पर बने मोटर पुल भी आधा से ज्यादा झील के पानी में डूब गया है। स्थिति का देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने स्यानाचट्टी से सभी भवनों और होटलों को खाली करवा दिया है। वहीं स्यानाचट्टी से बड़कोट तक सभी प्रशासनिक ईकाईयों, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!